परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने योजना भवन लखनऊ के एनआईसी सेंटर में परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही साथ परिवहन मंत्री श्री सिंह ने विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन श्रीमती अर्चना अग्रवाल,एमडी परिवहन निगम प्रभु एन सिंह , परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित प्रदेश के परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जुड़ें । इस अवसर पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की कड़ी हिदायत दी।
0 Comments