Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उ0प्र0 शासन द्वारा जारी आईजीआरएस मासिक रैंकिंग माह फरवरी 2026 में जनपद अमेठी पुलिस को प्रदेश में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान ।

⏺️ प्रदेश में लगातार पांचवीं बार प्राप्त हुआ प्रथम स्थान ।

   


पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है । Integrated Grievance Redressal System (IGRS)/(एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में उ0प्र0 शासन द्वारा माह फरवरी 2026 हेतु जारी की गयी रैंकिंग में जनपद अमेठी की तथा जनपद अमेठी के समस्त थानों को 100% अंकों के साथ प्रदेश में लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । शासन द्वारा की जा रही मानीटरिंग में अमेठी पुलिस द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व प्रार्थना पत्रों के संतुष्टि फीडबैक में जनपद व जनपद के समस्त थानों ने उत्कृष्ठ कार्य किया जिससे जनपद व समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रसंशा की गयी तथा भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

0 Comments