सुलतानपुर 24 फरवरी/ अध्यक्ष, जिला पंचायत ऊषा सिंह की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह, प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिह,प्रमुख भदैयां राजेन्द्र तथा संजय कुमार यादव, अभय सिंह, रणजीत कुमार, ओ०पी० चौधरी, श्रीमती किरन यादव, निकलेश, अजय सिंह, नन्द किशोर, शहनाज बानों, रफतजहां, मो० आसिफ खान, लाल बहादुर यादव, मंगेश कुमार यादव सदस्यगण जिला पंचायत सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक का कोरम पूरा रहा।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया गया। उक्त बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत की कार्ययोजना को सर्व सम्मति से सदन द्वारा अनुमोदित किया गया तथा जिला पंचायत का वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट आय मु0-98.74 करोड़ तथा व्यय मु0-89.32 करोड़ का वर्ष 2026-27 का मूल बजट आय मु0-62.73 करोड़ तथा व्यय मु0-54.92 करोड़ सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
जनपद सुलतानपुर मनरेगा का लेबर बजट मु0-29431.94 लाख रू० सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया तथा जिला पंचायत वर्ष 2026-27 की करदाता सूची का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही, निर्णय लिया गया कि आई०जी०आर०एस०, शासन एवं याचिका समिति के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों को धन की उपलब्धता के आधार पर कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया जाय। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दुकानों/ कारखानों के लाइसेन्स दरों में संशोधन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकृत किया गया।
अन्त में अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा बैठक में उपस्थित मा० सदस्यगण, प्रमुखगण एवं विधायकगण तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए होली की बधाई देते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।


0 Comments