Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में संचालित स्पेक्ट्रम हाई फार्मेसी कॉलेज में वित्तीय शिक्षा कार्यशाला का आयोजन




जामोली, कूरेभार स्थित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में संचालित स्पेक्ट्रम हाई फार्मेसी कॉलेज में "युवा नागरिकों के लिए वित्तीय शिक्षा" विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। दिनाँक 22 फरवरी से 24 फरवरी तक चली इस कार्यशाला का संचालन प्रशिक्षक डॉ. अर्चना शुक्ला सेबी (SEBI) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन की एक सीएसआर (CSR) पहल के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) द्वारा किया गया था।

कार्यशाला के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे- निवेश का महत्व, प्राथमिक और द्वितीयक बाजार,म्यूचुअल फंड की बारीकियां और प्रतिभूति बाजार में करियर के अवसर बनाने के बारे में बताया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें आवश्यक ज्ञान कराना था ताकि वे भविष्य में सोच-समझकर वित्तीय निर्णय ले सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन साथ आरम्भ हुआ कार्यक्रम में स्पेक्ट्रम ग्रुप के चेयरमैन श्री आनन्द सावरण एच आर मैनेजर अनूप मिश्र ज्योति शर्मा फार्मेसी प्रिंसिपल श्री विवेक वर्मा मनोज गुप्ता राम बहादुर सिंह अभिषेक पांडेय अश्वनी मिश्रा अदा पांडेय आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।

यह पहल वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने के प्रति आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन और NISM की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थी और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डॉक्टर अर्चना शुक्ला से प्रश्नों को पूछ कर संतुष्टि पूर्वक उत्तर प्राप्त किया। बताते चलें स्पेक्ट्रम ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत फार्मेसी कॉलेज सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इंटरमीडिएट कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, 3 वर्षीय लॉ कॉलेज और स्पेशल कॉलेज (डी एड कोर्स) भी संचालित किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments