सुल्तानपुर।
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के सहयोग से ग्रामीण पर्यटन विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जनपद इकाई सुल्तानपुर द्वारा ग्राम पंचायत लोहरामऊ में स्वयं सहायता समूह की दीदियों हेतु 12 दिवसीय अगरबत्ती एवं पूजन सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला सूचना पर्यटन अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह एक अच्छा अवसर है कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण कराया जा रहा है और प्रशिक्षण पश्चात् उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक से बिना ब्याज दर के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा संस्थान के निदेशक श्री विनय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के उपरांत उद्यम स्थापना पर जोर देते हुए दीदियों को व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन से श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं श्री मनोज विंद (आधारशिला संस्था), श्री अमित दूबे ,शीतला प्रसाद यादव (आरसेटी )एवं 35 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

0 Comments