सेना ने सिर्फ ट्रेलर दिखाया, आगे पूरी पिक्चर दिखाएंगे - मीना चौबे

पूरी दुनिया ने भारत के पराक्रम का लोहा माना - मीना चौबे*

भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व - मीना चौबे* 

*भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा*

सुलतानपुर।शहर की सड़कों पर शुक्रवार को, आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देश की सेना के शौर्य को नमन करते हुए उनके सम्मान में भाजपा,गोमती मित्र मंडल,गायत्री परिवार के लोगों ने'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' भव्यता से निकालीं।भाजपा की जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह व गायत्री परिवार के डॉ सुधाकर सिंह की अगुवाई में सुपर मार्केट परिसर से निकली भव्य यात्रा शहर की सड़कों से गुजरते हुए जिला पंचायत गेट स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे।कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा पहलगाम हमले के बाद भारत की तीनों सेनाओं ने आपरेशन सिन्दूर के जरिए पाक में घुसकर 9 आतंकी अड्डों व 11 एअरवेस को नेस्तनाबूद कर दिया।उन्होंने कहा पूरी दुनिया ने भारत के पराक्रम का लोहा माना।उन्होंने कहा सेना ने अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है।समय आने पर पूरी पिक्चर दिखाएंगे। भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब सहता नही पलटकर जवाब देता है।मदन सिंह ने कहा भारत की सेना ने पहलगाम हमले का शानदार बदला लिया।डॉ सुधाकर सिंह ने कहा आपरेशन सिन्दूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यहां संचालन कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी ने कहा। तिरंगा यात्रा में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, डॉ आरए वर्मा,ओम प्रकाश पाण्डेय,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,कृपा शंकर मिश्रा, गांधी सिंह दिनेशानंद महाराज, राकेश सिंह दद्दू,जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान, अजय सिंह लीडर,सुमन सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश,अखिलेश जायसवाल, बबिता तिवारी, पूजा कसौधन, रीना जायसवाल, राजेश सिंह, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, अरुण जायसवाल, अनीता पाण्डेय, संदीप सिंह,सुनील वर्मा, राजित राम,प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, सचिन चोपड़ा, अरविन्द सिंह,शौर्य बर्धन सिंह, आकाश जायसवाल, कमला सिंह, कोकिला तिवारी, राम अभिलाष सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, एलके दूबे, इन्द्रदेव मिश्रा, राजित राम,नरेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा, अरुण द्विवेदी, राहुल भान मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments