Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजा स्पेक्ट्रम का दशोत्सव

देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजा स्पेक्ट्रम का दशोत्सव* 




सुलतानपुर/जमोली कूरेभार स्थित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के एकेडमी संस्थान में वार्षिक ‘दशोत्सव–हर्षोत्सव’ उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सजे-धजे परिसर में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं, जिन्हें अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० गिरीश चंद्र त्रिपाठी पूर्व कुलपति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय व पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना व गणेश वंदना से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य, गीत व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। अपने संबोधन में प्रो. त्रिपाठी ने परिवार, संस्था और समाज के समन्वय को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। 

अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री राम किशोर पांडेय, चेयरमैन आनंद सावरण, मैनेजर अनूप मिश्र, ज्योति शर्मा , दीपक उपाध्याय, विनय सिंह , अभिनव द्विवेदी व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

साथ ही यह भी बताते चलें कि अद्वैत फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत फार्मेसी कॉलेज ,आईटीआई कॉलेज ,लॉ कॉलेज ,डी.एड कॉलेज, तथा सी०बी०एस०ई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज का संचालन भी किया जाता है

Post a Comment

0 Comments