Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर की 8वीं वर्षगांठ पर होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन

भजन संध्या कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति..


भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में तीन दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव का आयोजन..

कुड़वार-सुलतानपुर- स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भंडरा-चंद्रकला स्थित श्री चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेत्री व सामाजसेवी मनीषा पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मनीषा पांडेय ने बताया कि 19 फरवरी को संगीतमय अखंड श्रीराम चरितमानस पाठ आरम्भ हो गया है। 20 फरवरी को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया जाएगा। 21 फरवरी को सायं भजन संध्या एवं प्रसादी वितरण होगा मूर्ति स्थापना दिवस के 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजक मनीषा पाण्डेय ने बताया कि हनुमत महोत्सव की भजन संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगी। उनके साथ गायक आर्यन बाबू लिटिल स्टार, अवधी गायक अनुराग पंडित, अभिषेक शुक्ला, गायक विवेक पांडेय तथा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी। यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments