Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेत्री मनीषा पाण्डेय की सक्रियता बनी आमजन मे चर्चा इसौली विधानसभा में तेज हुई सियासी हलचल


सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां इन दिनों काफ़ी तेज़ होती नजर आ रही हैं। भाजपा नेत्री व सामाजसेवी मनीषा पाण्डेय लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर सघन जनसंपर्क अभियान चला रही हैं,जिससे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है गांव-गिराव और बाजारों में लगी उनकी बड़ी बड़ी होर्डिंग्स ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। मनीषा पाण्डेय लगातार क्षेत्र का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओ को सुनकर समाधान का भरोसा दिला रही हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान को भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीषा पाण्डेय की लोकप्रियता बढ़ने का मुख्य कारण उनका मृदुभाषी और मिलनसार होना है क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रियता दिखना हैं। और भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रियता भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व इसौली विधानसभा सीट से मनीषा पाण्डेय को एक मजबूत दावेदार के रूप में देख रहा है। उनकी बढ़ती सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत पकड़ ने उन्हें स्थानीय राजनीति का एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है।

Post a Comment

0 Comments